Facts about Tripura Sundari Temple.
Name | Tripura Sundari Temple |
---|---|
City | Udaipur |
Address | Udaipur, Agartala |
Country | India |
Continent | Asia |
Came in existence | 1501 |
Area covered in KM | 55 km |
Height | 75 feet |
Time to visit | 6AM-7PM |
Ticket time | 6AM-7PM |
Coordinate | 23.5210° N, 91.5039° E |
Per year visitors | |
Near by Airport | Agartala Airport |
Near by River | Raison – River |
Where is Tripura Sundari Temple Located Fulkumari, Udaipur, Tripura 799013, India
Location of Tripura Sundari Temple, Located Fulkumari, Udaipur, Tripura 799013, India . on Google Map
History of Tripura Sundari Temple in Hindi
माँ त्रिपुरा सुन्दरी का प्राचीन और प्रसिद्ध शक्तिपीठ राजस्थान के दक्षिणांचल में वागड प्रदेश (बाँसवाड़ा और डूंगरपुर का निकटवर्ती क्षेत्र) में अवस्थित है ।देवी का यह सुविख्यात मन्दिर बाँसवाड़ा से लगभग 19 की.मी.की दूरी पर स्थित है तथा तलवाड़ा से यह लगभग 5 की.मी. दूर है । त्रिपुरा सुंदरी का यह मन्दिर एक सिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ है, जिसकी लोक में बहुत मान्यता है ।देश के कोने-कोने से श्रद्धालु देवी की आराधना कर अपना मनोवांछित फल पाने वहाँ आते हैं । उमरई गाँव के पास सघन वन के मध्य बने इस प्राचीन मन्दिर में देवी की अठारह भुजाओं वाली काले पत्थर से बनी भव्य और सजीव प्रतिमा प्रतिष्ठापित है, जो त्रिपुरा सुन्दरी के नाम से विख्यात है । माँ त्रिपुरा सुन्दरी के इस शक्तिपीठ की प्रसिद्धि का एक प्रमुख कारण यह था कि देवी के इस स्थान के प्रति विभिन्न राजवँषोंकी बहुत आस्था एवं श्रद्धा थी । मालवा के परमार राजाओं के शासनकाल में त्रिपुरा सुन्दरी की पूजा-अर्चना का विशेष प्रबन्ध किया गया । लोकविश्वास है कि गुजरात के शासक भी देवी के इस मन्दिर में अपनी श्रद्धा भक्ति नवोदित करने आते थे । गुजरात के सोलंकी नरेश सिद्धराज जयसिंह की यह इष्ट देवी थी ।